आरती कुंजबिहारी की - Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics Hindi





आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला ।
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला ।
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली ।
लतन में ठाढ़े बनमाली |
भ्रमर सी अलक |
कस्तूरी तिलक | 
चंद्र सी झलक | 
ललित छवि श्यामा प्यारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की…
कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं ।
गगन सों सुमन रासि बरसै;
बजे मुरचंग | 
मधुर मिरदंग | 
ग्वालिन संग | 
अतुल रति गोप कुमारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा ।
स्मरन ते होत मोह भंगा;
बसी सिव सीस | 
जटा के बीच | 
हरै अघ कीच | 
चरन छवि श्रीबनवारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू ।
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू;
हंसत मृदु मंद | 
चांदनी चंद | 
कटत भव फंद | 
टेर सुन दीन भिखारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

About Kantharaj Kabali

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Shiva Song Lyrics

Murugan Devotional Songs Lyrics

.

Lakshmi Devotional Songs Lyrics

.